बस्ती जिले में गरीबों और असहायों को ठंड से बचाने के लिए इस बार 42 लाख रुपये गरीबों में बंट गया

बस्ती जिले में गरीबों और असहायों को ठंड से बचाने के लिए इस बार 42 लाख रुपये का सरकारी कंबल बांटा गया। यह कंबल यूपिका हैंडलूम से क्रय किए गए।


जनपद में ठंड को देखते हुए तीन चरणों में जेम पोर्टल के जरिए यूपिका हैंडलूम कानपुर से कंबल खरीदे गए। नवंबर में पहली बार बीस लाख की कंबल खरीद की गई। 370 रुपये की दर से यूपिका की तरफ से 5398 कंबल की आपूर्ति की गई। यह कंबल तहसीलों में आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से वितरित करने को भेजा गए। वितरण को कंबल कम पड़ गए तो फिर से धन की डिमांड की गई। दिसंबर में बीस लाख रुपये दैवी आपदा मद के तहत यह धन शासन ने भेजा। इस तरह दोबारा 5398 कंबल की खरीद की गई। दो लाख रुपये हाल ही में और कंबल के लिए मुहैया कराए गए हैं। इससे 530 कंबल की खरीद की गई है।


अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया गरीबों और असहायों के लिए अब तक 42 लाख रुपये का 11326 कंबल खरीदा गया है। पात्रों में इसका वितरण तहसीलों से कराया गया है। कंबल वितरण की स्थिति


तहसील कुल कंबल


सदर तहसील - 3498


हर्रैया - 3750


भानपुर - 2000


 


रुधौली - 900